Saturday, February 17, 2024

lakhpati didi yojana | लखपति दीदी योजना क्या है ? पुरी जानकारी

By:   Last Updated: in: ,

 दोस्तों आज में आपके (lakhpati didi yojana ) लखपति दीदी योजना क्या है ? लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे लें, इसके बारे में विस्तार से बताने वाली हूं । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। अपने भाषण में उन्होंने महिलाओं पर खास फोकस रखा। उन्होंने बताया कि सरकार आंधी आबादी को मजबूत बनाने के लिए हर कदम उठा रही है। इस दौरान फनैन्स मिनिस्टर ने लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार 1 करोड़ लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा अब उनकी संख्या 3 करोड़ की जाएगी। ऐसे में आइये जानते है की लखपति दीदी योजना क्या है और इसके क्या - क्या फायदे है? 


लखपति दीदी योजना क्या है?

 महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने लखपति दीदी स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित बैकग्राउंड से आने वाली महिलाओं को आगे लाना हैं। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने भी बताया की लखपति दीदी स्कीम से 9 करोड़ महिलाओं की लाइफ बदली हैं वो आत्मनिर्भर बनी हैं । 

लखपति दीदी योजना लाभ 

फाइनैंशल नॉलेज से महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कॉंप्रेहेन्सिव फाइनैंशल लिटरेसी वर्कशाप चलाए जाते हैं, जिनसे बजट, सेविंग, इन्वेस्टमेंट जैसी चीजों की जानकारी दी जाती है। योजना में महिलाओं को सेविंग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और इसके लिए उन्हें इन्सेंटिव मिलती है। लखपति दीदी स्कीम में महिलाओं को माइक्रो क्रेडिट सुविधा दी जाती है।

जिससे उन्हें स्मॉल लोन मिलते हैं। इस स्कीम में स्किल डेवलपमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग पर फोकस दिया जाता है। आन्ट्रप्रनर बनने वाली महिलाओं को बिज़नेस स्टार्ट करने के लिए गाइड किया जाता है। महिलाओं को इस योजना में फाइनैंशल सुरक्षा भी दी जाती है। इसके लिए किफायती विमा कवरेज दिया जाता है। इससे उनकी फैम्ली की सुरक्षा भी बढ़ती है। 

लखपति दीदी योजना में महिलाओं को payment के लिए डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल वॉलेट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस योजना में कई तरह के एम्पावरमेंट प्रोग्राम्स भी चलाए जाते हैं, जिससे महिलाएं कॉन्फिडेंस बनती है ।

निष्कर्ष 

 तो दोस्ती ये रही लखपति दीदी योजना के बारे में उम्मीद करती हूँ। आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। तो आपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और यदि आपके मन में कोई सावल है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है । 


No comments:
Write comment