15 August Speech in Hindi | 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023 | Independence Day Speech in Hindi

Author: in July 27, 2023

एक समय था जब भारत दुनिया के सबसे समृद्ध और विकसित देशों में से एक था और यह बात ना केवल हम बल्कि साथ में कई पश्चिमी इतिहास कार तक बोलते हैं परंतु ब्रिटिश शासन ने भारत को 'फूट डालो और राज करो' की स्ट्रेटेजी को अपनाते हुए अपना गुलाम बनाया और उसके बाद भारत को इतना लुटा की भारत एक विकसित और अमीर व संपन्न देश से एक गरीब व अशिक्षित देश बन गया। अब एक बार से हमारा देश ऊपर उठ रहा है और कई पश्चिमी देशों तक को भी पीछे छोड़ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार ऊपर जा रही है और देश गरीबी सभी बाहर निकल रहा है। लेकिन इन सबका श्रेय उन लोगो को भी जाता है जिन्होंने भारत को अपने प्राण देकर भी आजादी दिलवाई। उन्ही की याद में हम 'स्वतंत्रता दिवस' 15 अगस्त को मनाते है। अगर आप स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त के मौके पर अपने शिक्षण संस्थान या फिर कार्यालय में भाषण देने वाले हैं तो यह लेख पूरा पढ़े क्युकी इस लेख में हम आपको '15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023' (15 August Speech in Hindi - 15 August Speech in Hindi) बताने वाले है।

 Independence Day Speech in Hindi 2023

यह बात हम सभी भली भांति जानते हैं कि वर्तमान समय में हमारा देश भारत काफी तेजी से तरक्की कर रहा है और दुनिया के सबसे शक्तिशाली व महत्वपूर्ण देशों की सूचि में अपना नाम भी शामिल कर रहा है। लेकिन यह विकास तभी हो पा रहा है जब हमारा देश आजाद है और एक लोकतांत्रिक देश है। इस 15 अगस्त को हमारे देश 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा अर्थात हमारे देश को आजाद हुए इस 15 अगस्त को 75 वर्ष हो जाएंगे। आज हम जो विकसित और शक्तिशाली भारत देख रहे हैं वह पहले ऐसा नहीं हुआ करता था क्योंकि ब्रिटिश अंग्रेजी शाशन हमारे देश को लूट कर इसे निचोड़ने का कार्य कर रहा था लेकिन स्वतंत्रता सेनानियों के कड़े परिश्रम और कुर्बानियों ने अंग्रेजों को भारत से मार भगाया।

15 August Speech in Hindi

15 अगस्त के लगभग सभी शिक्षण संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों में भाषण प्रतियोगिता आदि होती है और अगर प्रतियोगिताएं नहीं होती होती तो भी लोगो को भाषण देने के लिए कहा जाता है। हर किसी की अपनी अपनी क्षमता होती है तो ऐसे में हो सकता है कि किसी की क्षमता बेहतरीन भाषण देना या फिर उसे तैयार करना हो परंतु कई लोग होंगे जो एक अच्छा और प्रभावशाली भाषण तैयार करने में समर्थ नहीं होंगे तो ऐसे में उन लोगों के लिए ही हमने यह लेख तैयार किया है। इस लेख में हम कई तरह के छोटे व बड़े भाषण शामिल करने वाले हैं। सबसे पहले शुरुआत की जा रही है ' 15 August Speech in Hindi' (15 अगस्त पर छोटा भाषण हिन्दी में 2023) से, जो कुछ इस प्रकार है:

"आदरणीय प्रधानाचार्यजी एवं अतिथि महोदय जी, सभी अध्यापक व अभिभावकगण और मेरे सभी प्रिय छात्र मित्रो जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि आज यहाँ हम अपने देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए इकट्ठे हुए है। सर्वप्रथम मैं आप सभी को हमारे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ। 15 अगस्त भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है जो पुरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है। वर्ष 1857 से वर्ष 1947 तक क्रांतिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम लड़े जाने के बाद ब्रिटिश शासन से 15 अगस्त वर्ष 1947 को हमारा देश भारत स्वतन्त्र हुआ था और एक लोकतान्त्रिक राष्ट्र बना। तब से ही हम सभी इस दिन को “स्वतंत्रता दिवस” के रूप में मनाते है और इस दिन स्वतंत्रता के लिए दी गई कुर्बानियों को याद करते हैं।

भारत में अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत तब हुई थी जब क्रांतिकारी मंगल पांडे जो कि अंग्रेजी सेना में थे उन्होंने ब्रिटिश शासन के अत्याचारी अंग्रेज अधिकारी को गोली मारी थी। जिस दिन मंगल पांडे की गोली ने अत्याचारी अंग्रेजी सिपाही का सीना पार किया था उसी दिन से देश में अंग्रेजी शासन के खिलाफ देश में आवाज उठाना शुरू हुई थी। इसके बाद बहुत सारे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से युद्ध किये और अपनी कुर्बानिया दी। कई सारे क्रांतिकारी अपने अपने तरीकों से अंग्रेजी शासन का मुकाबला कर रहे थे। सुभाष चंद्र बोस अपनी इंडियन नेशनल आर्मी से अंग्रेजी सेना के लगातार छक्के छुड़ा रहे थे तो वही महात्मा गाँधीजी अपने आंदोलनों से उन्हें कमजोर कर थे, तब जाकर हमारे देश को अंग्रेजो से आजादी मिली।"

वर्तमान समय में हमारे देश में लगभग सभी शिक्षण संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों में भारत के स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त के दिन भाषण प्रतियोगिताे आदि आयोजित की जाती है जिनमे विभिन्न लोग भाषण देते है और जिस का भाषण सबसे बेहतर होता है वह पुरुस्कार जीतता है। इसके अलावा कार्यालय आदि में भी स्वतंत्रता दिवस के दिन भाषण देने की जरूरत पड़ सकती है तो लोगों को एक ऐसा छोटा और ऐसा भाषण चाहिए होता है जो वह तेजी से बोल सके और साथ ही प्रभावशाली भी हो। ऊपर हमने दो पेरेग्राफ का एक ऐसा ही छोटा भाषण (Independence Day Speech in Hindi - 15 August Speech in Hindi) आपको प्रदान किया है जो छोटा तो है परन्तु प्रभावशाली भी है।

 15 August Speech in Hindi - 15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023 (लम्बा भाषण)

15 अगस्त का दिन अर्थात देश की स्वतंत्रता का दिन एक ऐसा दिन है जो हर एक भारतीय के लिए गौरव करने का अवसर होता है। एक समय था जब हमारे देश एक समृद्ध पर विकसित देश हुआ करता था लेकिन अंग्रेजी शासन के आने के बाद हमारे देश को विदेशियों ने लूटना शुरू किया और 200 सालों के अंतर्गत हमारे देश को एक गरीब और अशिक्षित देश बना दिया लेकिन हम टूटे नहीं। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी कुर्बानियों के द्वारा देश को आजाद करवाया और आज हमारा देश एक बार फिर से विस्कास की सीढ़ियां लगातार चल रहा है और दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में अपना नाम भी शामिल कर रहा है। दुनिया के बड़े-बड़े देश भी भारत की तरफ आज के समय में आंख तक उठाकर नहीं देख सकते।

देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने हजारों कुर्बानिया दी है और कई हजार लोगों ने तो अपना जीवन पूर्ण रूप से देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया अर्थात न्योछावर कर दिया। आजादी हर एक भारती के लिए गर्व का विषय है और 15 अगस्त के दिन हम ऐसे ही गर्व का व्याख्यान करते हैं। शिक्षण संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों में 15 अगस्त के दिन भाषण प्रतियोगिताएं होती है या फिर लोगों से भाषण देने को कहा जाता है तो ऐसे में अगर आप भी 15 अगस्त के दिन एक लंबा व प्रभावशाली भाषण स्वतंत्रता दिवस पर देना चाहते हैं तो एक 'लम्बा 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में 2023' (15 August Speech in Hindi - Independence Day Speech in Hindi) कुछ इस प्रकार है:

"आदरणीय प्रधानाध्यापक जी एवं अतिथि महोदय,सभी शिक्षक और इस शुभ अवसर पर मौजूद सभी अभिभावकगण व मेरे सभी प्रिय मित्र, आज इस जगह पर हम देश की आजादी का 76 वां महोत्सव अर्थात देश का क्षेत्रफल स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। आज के दिन पूरा देश आजादी की इस सालगिरह के जश्न में डूबा हुआ है और अपने आप पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मैं भी देश की आजादी के इस शुभ अवसर पर अर्थात देश के क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर आपको शुभकामनाएं देना चाहता हूं और साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर कुछ शब्द आपके सामने प्रस्तुत करना चाहता हूं जिन्हे सुनकर आप इस शुभ अवसर पर अत्यधिक गौरवान्वित महसूस कर सके और स्वतंत्रता दिवस का आनंद ले सकें।

15 अगस्त, 1947 वह दिन था जिस दिन भारत को अत्याचारी ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी अर्थात भारत ने अंग्रेजों से आजादी ली थी। हमारा देश एक समृद्ध देश हुआ करता था लेकिन फूट डालो राज करो नीति का उपयोग करते हुए ब्रिटिश राज ने हमारे देश के शासकों को आपस में लड़ वाकर देश पर धीरे-धीरे अपना कब्जा जमाया हो इस देश को लूटना शुरू किया और लगातार 200 वर्षों तक लूटा जिससे ब्रिटिश तो अमीर होते गए परंतु हमारा देश लगातार गरीब हो रहा था और पिछड़ रहा था। ब्रिटिश हुकूमत ना केवल हमारे देश को लूटने का कार्य कर रही थी बल्कि हमारे देश के लोगों पर अत्याचार भी कर रही थी जिन्हे लोग सह रहे थे। अंततः ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचार से परेशान होकर लोगों ने आवाज़ उठाई।

अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठाने की शुरुआत 1857 की क्रांति से हुई थी जिसकी शुरुआत क्रन्तिकारी मंगल पांडे के द्वारा एक अत्याचारी अंग्रेज सिपाही को गोली दागने से मानी जाती है। मंगल पांडे के द्वारा अत्याचारी अंग्रेज को गोली मारने के बाद पूरे देश भर में अंग्रेजो के खिलाफ आवाज उठने लगी और विभिन्न जगहों पर विभिन्न शासकों के द्वारा और साथ ही कई दलो आदि के द्वारा अंग्रेजो के खिलाफ युद्ध लड़े गए जिससे अंग्रेजों को पता चल गया कि वह अधिक समय तक भारत पर राज नहीं कर पाएंगे क्योंकि अब भारतीय डरने वाले नहीं है। अट्ठारह सौ सत्तावन की क्रांति में हमारे देश के हजारों क्रांतिकारी शहीद हुए परंतु अंग्रेजों को भारतीयों की शक्ति का आभास हो चुका था।

1857 की क्रांति के बाद से ही भारत में विभिन्न प्रकार के आंदोलन चल रहे थे जिनका लक्ष्य अंग्रेजी हुकूमत को भारत से बाहर करना था अर्थात भारत को स्वतंत्रता दिलवाना था। स्वतंत्रता सेनानी अपने-अपने तरीकों से देश को आजादी दिलाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे थे। सुभाष चंद्र बोस जैसे बहादुर क्रांतिकारी जहा अपनी आर्मी बनाकर अंग्रेजी सेना के छक्के छुड़ा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ महात्मा गांधी अहिंसा का मार्ग अपनाते हुए विभिन्न आंदोलनों के द्वारा अंग्रेजों को कमजोर करके उन्हें देश से निकालने का प्रयास कर रहे थे। आखिरकार इन सभी कुर्बानियों को प्रयासों के चलते हमारे देश ने 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त की और हमारा ध्वज 'तिरंगा' लाल किले पर लहराने लगा।"

15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस का दिन पूरे देश में यानी कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और राजस्थान से लेकर नॉर्थईस्ट तक मनाया जाता है। हर एक भारतीयों को गौरवान्वित करने वाला यह राष्ट्रीय पर्व लगभग सभी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इन जगहों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है जिनमें भाषण एक मुख्य भाग होता है। कई लोगों को 15 अगस्त पर एक बेहतरीन भाषण बोलना होता है तो ऐसे में वह '15 August Speech in Hindi' ढूंढ़ते है। इस लेख में हमने वह '15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में' (15 August Speech in Hindi - Independence Day Speech in Hindi) प्रदान किये है जो आसान और प्रभावशाली दोनों है।

निष्कर्ष!

हमारा देश वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश है जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण देशों में भी गिना जाता है। वर्तमान समय में दुनिया के बड़े से बड़े शक्तिशाली देश की भी हिम्मत नहीं कि हमारी देश की तरफ आंख उठा कर देख सके। पूरी दुनिया में हमारे देश के लोग अपना जलवा दिखा रहे हैं और दुनिया को एक उच्च स्तर पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन यह ऊंचाइयां हमें इतनी आसानी से नहीं मिली क्योंकि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए क्रांतिकारियों ने कई कुर्बानियां दी है। उन्हें कुर्बानियों को हम '15 अगस्त' के दिन याद करते है। इसीलिए इस लेख में हम आपके लिए '15 August Speech in Hindi - Independence Day Speech in Hindi' लेकर आये है।

15 august speech in hindi 2023

15 August Speech in Hindi 2023

15 अगस्त पर भाषण हिन्दी में 2023

15 अगस्त पर भाषण 2023

15 अगस्त पर निबंध हिंदी में

15 अगस्त 2023कौन सा स्वतंत्रता दिवस है



Related Articles :-