अपना भविष्य कैसे जाने | मेरा भविष्य कैसा होगा इन हिंदी

Author: in September 07, 2021

 क्या आपके हाथ में है धन समृद्धि और मान-सम्मान वाली रेखा कहते हैं कहते कि इंसान अपनी किस्मत लिखवा कर आता है। उसके हाथ की हथेलियों में सब कुछ निश्चित  होता है। बेशुमार धन, दौलत, शोहरत, मान, सम्मान, यहां तक कि स्वास्थ्य पहले से ही निर्धारित होते हैं। हालांकि सभी लोग हस्तरेखा को पढ़ना और समझना नहीं जानते। लेकिन अपने भविष्य को जानने की ललक हर किसी में होती है। हर  कोई जानना चाहता है कि कैसे जाने अपना भाग्य? ओर किस्मत ने उनके लिए आखिर क्या निर्धारित किया है, लेकिन आपको बता दें कि धन दौलत ऐश्वर्य और मान सम्मान केवल कुछ रेखाओं के होने से निर्धारित नहीं होता बल्कि इसे कई कारक प्रभावित करते हैं।


 आज के पोस्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि अपना भविष्य कैसे जाने ओर आखिर कौन सी रेखा आपके जीवन में धन मान और सम्मान लाती है। स्वागत है आपका Hindi me Help Blog में । 

अपना भविष्य कैसे जाने  

हम सभी जानते हैं कि हस्तरेखा ज्योतिष लोगों की हथेलियों की रेखा को देखकर ही उनके बारे में कई जरूरी बातें बता देते हैं। यह बातें उनके जीवन में धन और संपत्ति से जुड़ी होती है। दरअसल, जब कभी ज्योतिष धन, मान-सम्मान और व्यवसाय की बात करते हैं तो वह मुख्य रूप से सूर्य रेखा पर नजर डालते हैं। यदि किसी व्यक्ति के हाथों में यह रेखा साफ है और कहीं भी टूटी या कटी हुई नहीं है तो जीवन भर उसे खूब पैसा और दौलत मिलती है। कहने को तो यह भी कहा जाता है कि अच्छे  सूर्य रेखा जीवन में मान, सम्मान और प्रसिद्धि का आईना होती है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा नहीं होती उसे कई परेशानियों और आर्थिक तंगी यों के बाद मान सम्मान प्राप्त होता है। 

चलिए आपको बताते हैं कि कैसे पता लगाएं कि  मेरा भविष्य कैसा होगा इन हिंदी की आपके हाथ में बनने वाली सूर्य रेखा शुभ है या अशुभ 

सूर्य रेखा के बारे में बताओ

1)सूर्य रेखा लंबी होने के कारण 

सबसे पहले जान लें कि जिस व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा काफी लंबी होती है, उसका जीवन सुख समृद्धि से बीतता है। एक लंबी रेखा समृद्धि की ओर इशारा करती है। 


2)सूर्य रेखा स्वास्तिक बनना 

इस रेखा पर अगर आपके हाथ में स्वास्तिक बनता है तो इसका मतलब होता है कि ऐसे  व्यक्ति को जीवन में सुख की कोई कमी नहीं होती। स्वास्तिक शुभता का निशान माना जाता है। 


3)सूर्य रेखा विपरीत अंडाकार

इसके विपरीत सूर्य  की रेखा लंबी होने के बाद भी अगर इस पर अंडाकार चिन्ह  है या आकृति बनती है तो यह अशुभ ता का प्रतीक होता है। इसी के साथ अगर सूर्य रेखा को कोई दूसरी रेखा काट दे तो उसे और भी बुरा संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को सम्मान और पैसों में भारी कमी आती है।


4)सूर्य रेखा तरंग के आकार में होना 

ज्योतिष कहते हैं कि अगर सूर्य रेखा आपके हाथ में तरंग के आकार में निर्मित होती है तो यह भटकाव की ओर इशारा करती है। ऐसे व्यक्ति का मन सदैव भटकता रहता है और ऐसा व्यक्ति कभी एक चीज पर नहीं टिक पाता। ऐसी सूर्य रेखा  अशुत  को दर्शाती है।


5)सूर्य रेखा लंबी होने के कारण 

 कहते हैं कि अगर सूर्य रेखा लंबी होते हुए भाग्य रेखा से अनामिका की तरफ बढ़े तो उस मनुष्य को बेहद यश और मान सम्मान मिलता है।


6)बुध पर्वत , सूर्य रेखा , मस्तिष्क रेखा 

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर हथेली में सूर्य और बुध पर्वत एक साथ मिलते हैं और साथ ही अगर मस्तिष्क रेखा, बुध और सूर्य रेखा से मिलती है तो यह बेहद शुभ माना जाता है। खास तौर पर ऐसी हस्तरेखा वाले लोग पसंद व्यापारी बनते हैं। ऐसे लोगों का व्यापार केवल देश ही नहीं विदेश में भी लोकप्रिय होता है। उन लोगों को दौलत के साथ खूब सारी सोहरत भी  मिलती है। 


7)सूर्य रेखा , जीवन रेखा 

कहते हैं कि सूर्य रेखा का जीवन रेखा पर जाकर समाप्त होना भी शुभ होता है। ऐसे लोगों को अपने क्षेत्र में काफी प्रसिद्धि मिलती है। इसके अलावा जो लोग मुख्य रूप से कला के क्षेत्र से जुड़े रहते हैं उनकी हथेलियों पर सूर्य रेखा  चंद्र पर्वत से जा  मिलना भी शुभ होता है। ऐसे लोग ज्यादातर एक्टिंग और सिंगिंग के क्षेत्र में कमाल दिखाते हैं।


8)हाथ मे दो समानांतर रेखा होना 

 ज्योतिष शास्त्र हमे बताते हैं कि यदि किसी मनुष्य  के हाथ में दो समानांतर सूर्य  रेखाएं होती हैं तो ऐसे जातक को भी धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त होती है। 


9)बिना सूर्य रेखा के कारण 

कई लोगों के हाथ में सूर्य  रेखा ही  नहीं होती लेकिन वे भी अपने क्षेत्र में कमाल दिखाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत हर मनुष्य को सफलता दिलाती है। कड़ी लगन से किया गया कार्य भाग्य में बहुत कुछ बदलने की शक्ति रखता है। ऐसे लोगों का भाग्य देखते हुए ज्योतिष शास्त्री दूसरे रेखावों  की स्थिति को काफी करीब से देखते हैं और उसी आधार पर परिणाम सुनाते हैं।




10)भाग्यशाली हस्त रेखा 

 कहते हैं कि अगर सूर्य रेखा से कोई शाखा सबसे बड़ी उंगली की ओर यह सबसे छोटी उंगली की ओर जाए तो ऐसे लोग बेहद दिमाग वाले होते हैं इसके अलावा। एक अच्छे वक्ता बनते हैं ।  जो अपने बोलने की शक्ति से सबको प्रभावित कर सकते हैं।


11)हस्त रेखा में आयु रेखा कौन सी है?

 हस्तरेखा भी  विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि अगर सूर्य रेखा मणिबंध से अनामिका तक जाए तो ऐसी रेखा मनुष्य को लंबी उम्र प्रसिद्धि और बहुत सारा यस देती है। ऐसे लोग वह काम करते हैं जिससे उन्हें हमेशा के लिए याद रखा जाता है।


 12)भाग्य रेखा कैसे देखे? 

ज्योतिष ज्ञानी बताते हैं कि हस्तरेखा में भाग्य रेखा का भी अपना अलग महत्व होता है। अगर किसी मनुष्य की भाग्य रेखा पर त्रिकोण निशान बनता है तो ऐसे लोगों को अचल संपत्ति मिलती है। 


13) सूर्य पर्वत पर मछली का चिन्ह

सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि कुछ लोगों की हथेली पर मछली का निशान भी होता है। ऐसे निशान शुभ होते हैं और ऐसे लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होती है ।


तो यह भी सूर्य रेखा को लेकर कुछ जरूरी जानकारी जो बताती है कि आपके हाथ में धन, यश और मान सम्मान है  या नहीं हालांकि इसके अलावा भी कई कारण आपकी आए और धन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्य रूप से धन को सूर्य रेखा से ही जोड़ा जाता है। आज के लिए बस इतना ही पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करें । जय श्री कृष्ण

मेरा भविष्य क्या है , 

अपना भविष्य जाने ऑनलाइन फ्री

बिना जन्म तिथि के भविष्य कैसे जाने



Related Articles :-