पेट की चर्बी कम कैसे करे ? How to Reduce Belly Fat?

Author: in February 08, 2022

पेट की चर्बी कम कैसे करे? अगर आप भी इस बात से परेशान है तो अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। आज मैं आपको यही बताने वाला हूं। अगर आपने मेरे बताए हुए स्टेप्स और टिप्स को कुछ हफ्ते फॉलो किया तो आपके पेट की चर्बी जल्द ही गायब हो जाएगी। इसके लिए सिर्फ हेल्थी डाइट ही नही बल्कि, आपको फिजिकल एक्टिविटी पर भी उतना ही ध्यान देना पड़ेगा।


पेट की चर्बी अगर थोड़ा हो तब तो ज्यादा चिंता जनक नही होता। लेकिन, यही अगर बहुत ज्यादा हो तो न सिर्फ दिखने में चिंता की बात हो बल्कि हमारे खास अंग जैसे हार्ट और किडनी के लिए भी चिंता की बात है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन का भी ये कहना है की मोटापा या पेट की चर्बी के कारण लोगो में हार्ट अटैक के केसेस बढ़ गए है। 

पेट की चर्बी और वजन कितना कम करना चाहिए?

पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे पहले आपको ये पता होना चाहिए की आपको कितना चर्बी कम करना है। या आपके बॉडी को कितने चर्बी की जरूरत है। हां जी, सारी चर्बी हानिकारक नही होती। हमारे चेहरे को ग्लोइंग रखने के लिए चर्बी(fat) का खास ख्याल रखना पड़ता है। 

सही चर्बी घटाने के लिए आपको अपनी हाइट और वेट के अनुसार मेजर करना होता है। इसके लिए अभी आपका वजन कितना है ये पता होना चाहिए। फिर डॉक्टर की मदद से बॉडी मास इंडेक्स पता कर ले। डॉक्टर आपको आपके वेट और हाइट के अनुसार बता देगा की आपको कितनी belly fat reduce करने की जरूरत है।

पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय 

वैसे तो बहुत से नुस्खे है जिससे पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। लेकिन हम आपको मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी  के बताए हुए उपाय बताने जा रहे है।

1.पानी गुनगुना पिए

डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते है की गुनगुना पानी सेहत के लिए सबसे बेहतरीन और सरल उपाय है। जब भी आपको प्यास लगती हो तो कोशिश करे की गुनगुना पानी ही पिए। ये आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है और वजन को घटाने में मदद करता है। इसके साथ साथ फ्रेश जूस और फल का भी सेवन करे। बॉडी हाइड्रेट रहेगी तो आप भी स्वस्थ रहेंगे। 

2. रात में कम कैलोरी ले

डॉक्टर के मुताबिक लंच के समय खाना पचाने की शक्ति ज्यादा होती है तो उस वक्त खाना ज्यादा खाए। लेकिन, रात के खाने में कैलोरी कम लेना चाहिए, और शाम 8 बजे तक कर ले। इससे पेट या बेली की फैट नही बढ़ती। और रात में ऑयली खाना खाने से बचे जैसे मिठाई, भुना हुआ खाना इत्यादि।

3. सूखे अदरक का इस्तेमाल

डॉक्टर्स को सलाह माने तो सुखा हुआ अदरक का सेवन करना लाभकारी होता है। सूखे हुए अदरक में थर्मोगेनिक एजेंट होता है जो बेली फैट को जलाने में मदद करता है। इसके और भी फायदे होते है। गर्म पानी में सूखे हुए अदरक का पाउडर मिला कर इसका सेवन करे। या अदरक को गर्म पानी में उबाल कर पिए। इससे पेट की चर्बी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। आमतौर पर भी आप अदरक को अपने खाने में इस्तेमाल कर सकते है।

4. त्रिफला का सेवन कीजिए

पेट की चर्बी घटाने के लिए त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल एक कारगर साबित हो सकता है। डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते है की त्रिफला खाने से हमारे शरीर के विशेष हानिकारक पदार्थ को निकलता है। पचाने की शक्ति को भी बढ़ाता है त्रिफला। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो हर दिन गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला मिला कर पिए, जल्द ही राहत मिलेगी। 

5. फास्ट रखे 

सप्ताह में एक दिन फास्ट रखना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। हर किसी से निर्जला फास्ट नही रखा जाता तो इसके लिए आप निर्जला फास्ट रखने के बजाए अगर आप नींबू पानी, जूस या सलाद का फास्ट रखे तो सेहत पर बुरा असर भी नही पड़ेगा और आपकी पेट की चर्बी भी घटती रहेगी। 

6. ऑयली और जंक फ़ूड से दूरी बनाए

लोगो को ऑयली खाना जितना पसंद होता है उतना ही ये सेहत के लिए हानिकारक होता है। मैदे से बना खाना या काफी तेल में भुना खाना कभी न खाए अगर आपको पेट की चर्बी को घटाना है। ये चर्बी को और बढ़ाते है। और इससे आपको और दूसरी प्रोब्लम भी हो सकती है। 

7. पैदल चले

पैदल चलना पेट की चर्बी को कम करने का एक बेहतर विकल्प होता है। यह सिर्फ फैट को कम करने में नही बल्कि हार्ट के मरीजों के लिए भी उतना ही अच्छा होता है। रोज कम से कम 2 से 3 किलोमीटर चले। इससे आप फुर्तीला महसूस करेंगे। अगर आस पास पार्क नही है तो घर के छत पर या बाहर में ही चक्कर लगाएं। 

8. फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करे

फिजिकल एक्टिविटी में लोगो को सिर्फ एक्सरसाइज ही समझ आता है। पर मैं एक्सरसाइज या योगा की बात नही कर रहा। अगर आपको ऑफिस जाना है तो कोशिश करे की पैदल जाए। अगर ज्यादा दूर है तो ऑफिस से कुछ पहले ही उतर जाए। लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करे। 

9. थोड़ा थोड़ा करके खाए

अगर दिन भर में दो बार खाते है और ज्यादा खाते है तो ये आदत छोड़ दे। आप उसी खाना को थोड़ा थोड़ा करके दिन भर में तीन या चार बार में खाए। इससे आप भूख भी महसूस नही करेंगे और आपके पेट की चर्बी भी कम होती रहेगी।

पेट की चर्बी कैसे कम करे एक्सरसाइज (योगा)

पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ लाभकारी एक्सरसाइज है जिससे आपका वजन तेजी से कम होगा। जानते है कुछ फायदेमंद एक्सरसाइज। 

1.पवन मुक्तासन 

चित्र में दिखाए आसन को पवन मुक्तासन कहते है। अपने दोनो पैरो को पेट के बल कर ले और हाथो से जोड़ कर कम से कम आधे मिनट तक रखे। इससे पेट की चर्बी जल्दी ही घटती है।

2. कंघासन

इस आसन को कंधासन कहते है। इसे भी आप कम से कम आधे मिनट तक करे। और जब अभ्यास हो जाए तो एक मिनट तक करे। ये आसन कमर में दर्द रहने वाले लोग के लिए भी अच्छा है और जिन महिला के यूटरस में सिकुड़न होता है उनके लिए भी फायदेमंद है।

3. नोकासन

इस आसन को नोकासन कहते है। इसमें बैलेंस होना बहुत जरूरी है।  इसे भी आप आधे मिनट तक करे और प्रैक्टिस हो जाने पर एक मिनट तक करे। 

तो दोस्तो, आशा है की आपको इस सवाल का जवाब मिल गया होगा की पेट की चर्बी कम कैसे करे? पेट की चर्बी कम कैसे करे एक्सरसाइज भी आप कर सकते है। और अगर दोनो करेंगे तो फायदा तेज़ी से मिलेगी। जल्दी से तोंद कम करने के लिए आपको दिन में दो बार करना चाहिए।



Related Articles :-